छत्तीसगढ़

धान लोड ट्रक ने कुचला, बाइक सवार की मौत

Nil dhankar
30 Dec 2025 4:43 PM IST
धान लोड ट्रक ने कुचला, बाइक सवार की मौत
x
छग

रायगढ़। जिला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सामने से आ रही धान लोड ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक के सिर पर गंभीर चोट आयी। घटना के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर तकरीबन 1 बजे ग्राम देऊरमाल के पास छाल की ओर से घरघोड़ा तरफ जा रही धान लोड ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार युवक को जबरदस्त ठोकर मार दिया।

इससे बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोट पहुंची और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ मौके पर इक्ट्ठा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घटना के बाद ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो मृतक के पास रखे आधारकार्ड के अनुसार उसकी पहचान विजय उइके निवासी गेवरा के रूप में हुई है।

Next Story
null