छत्तीसगढ़

बाइक ने महिला को मारी ठोकर, स्पॉट पर मौत

Nilmani Pal
4 Sept 2025 8:23 AM IST
बाइक ने महिला को मारी ठोकर, स्पॉट पर मौत
x
छग

जांजगीर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा गांव में बाइक की ठोकर से 52 वर्षीय महिला पार्वती बाई बरेठ की मौत हो गई। महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक क्रमांक CG 11 BQ 3643 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल खोखरा गांव की पार्वती बाई बरेठ राशन का सामान लेकर पैदल घर लौट रही थीं तभी जांजगीर की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Next Story
null