छत्तीसगढ़

खेत में जा गिरी बाइक, 2 किशोरों की मौत

Nil dhankar
31 Aug 2025 9:48 AM IST
खेत में जा गिरी बाइक, 2 किशोरों की मौत
x
छग

बलरामपुर। जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो नाबालिगों की मौत हो गई है और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों नाबालिगों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा मामला बलरामपुर ज्जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के सरगांव नाला के पास हुआ। यहां एक तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर खेत में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और दोनों नाबालिगों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों नाबालिगों के शव उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे।


Next Story
null