छत्तीसगढ़

पानी टैंकर से बाइक की टक्कर, युवक की मौत

Nilmani Pal
5 April 2026 12:05 PM IST
पानी टैंकर से बाइक की टक्कर, युवक की मौत
x

जशपुर। जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तमता-डूमरबहार मुख्य मार्ग स्थित पंडरीपानी के पास एक तेज रफ्तार बाइक खड़ी पानी टैंकर से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, एक पानी टैंकर सड़क किनारे खड़ी थी, जो मकान निर्माण कार्य के लिए लाई गई थी। इसी दौरान तमता से डूमरबहार की ओर जा रहा बाइक सवार युवक तीखा मोड़ के पास खड़ी टैंकर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सीधे टैंकर के अंदर जा घुसी। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Next Story