छत्तीसगढ़

पट्टी के सहारे 55 फीट ऊंचे बांध में चढ़ाई बाइक

Nil dhankar
3 May 2025 12:06 PM IST
पट्टी के सहारे 55 फीट ऊंचे बांध में चढ़ाई बाइक
x
छग

बालोद। जान जोखिम में डालकर रील बनाने का मामला बालोद जिले में आया है, जिसमें युवक बाइक को सीढ़ियों के बगल से 55 फीट ऊंचे तांदुला बांध पर चढ़ाते नजर आ रहा है. युवक तांदुला बांध के नीचे से ऊपर जाने के लिए पार पर बनाए गए सीढ़ियों के किनारे से बाइक को चलाते हुए ऊपर जा रहा है.

इसमें सीढ़ियों के बगल से चलते हुए खतरे के अतिरिक्त थोड़ी सी भी रफ्तार तेज होने पर सीधे बांध में गिरने का खतरा साफ नजर आ रहा है.एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने कहा कि गाड़ी का नंबर और मोबाइल नंबर की पहचान की गई है. बहुत जल्द ही इस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Next Story
null