छत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप में बाइक में लग गई आग, हड़कंप

Nilmani Pal
17 May 2026 3:23 PM IST
पेट्रोल पंप में बाइक में लग गई आग, हड़कंप
x

बस्तर। जिले के जगदलपुर में एक पेट्रोल पंप पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल डलवाने के तुरंत बाद ही एक बाइक में भीषण आग लग गई और कुछ ही मिनटों में बाइक जलकर खाक हो गई। यह घटना बकावंत ब्लॉक के तारापुर का है।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार तारापुर में स्थित फ्यूल स्टेशन में पेट्रोल डलवाने पहुंचा था। पेट्रोल डलवाने के कुछ ही पलों बाद उसकी बाइक धू-धूकर जल उठी। घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मी के साथ आस पास के लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बाइक जलकर खाक हो गई। इस घटना में किसी भी तरह की कोई जान की हानी नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट या फिर तकनीकि खराबी के चलते बाइक में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।


Next Story