छत्तीसगढ़

जिला जेल की सूची में अब बीजापुर भी शामिल

Nil dhankar
21 July 2026 11:20 AM IST
जिला जेल की सूची में अब बीजापुर भी शामिल
x

रायपुर। बीजापुर के साथ नारायणपुर उप जेल के उन्नयन (अपग्रेड) के लिए राज्य शासन ने आदेश जारी किया है. जेल विभाग द्वारा जारी आदेश में दोनों जेलों को जिला जेल के समकक्ष अधिसूचित किया गया है.

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इन जेलों के उन्नयन से बंदियों के लिए सुविधाओं में इजाफा, जेल की बंदी क्षमता में वृद्धि, उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं, सुधार एवं कौशल विकास, परिजनों को सुविधा, सुरक्षा जोखिम में कमी, बल की बचत एवं सुरक्षा व बुनियादी ढांचे का विकास होगा.



Next Story