छत्तीसगढ़
छमाही परीक्षा पर बिग अपडेट, जनवरी में आयोजित होने की संभावना
Nil dhankar
1 Dec 2025 5:20 PM IST

x
रायपुर। सरकारी स्कूलों में होने वाली छमाही परीक्षा नज़दीक है। शीतकालीन छुट्टी से पहले स्कूलों में छमाही परीक्षा करवाने की तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर शिक्षकों की SIR ड्यूटी लगाई गई है, जिसके चलते कई स्कूलों से मुख्य विषय के शिक्षक गायब हैं।
SIR की डेट आगे बढ़ जाने की वजह से अब छमाही परीक्षा में देरी होने के आसार भी नज़र आ रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि कोर्स तो लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन SIR में लगाई गई शिक्षकों की ड्यूटी के चलते काफी कठिनाई हो रही है।
सब्जेक्ट टीचर के ना होने की वजह से अन्य विषय के शिक्षक को क्लास लेनी पड़ रही है, जिससे कार्यभार भी बढ़ रहा है।अब परीक्षा जनवरी में आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है।
Next Story





