
x
छग
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: दुर्ग जिले में जमीन सौदे से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले ने तूल पकड़ लिया है। सुपेला थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद सिंप्लेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता केतन शाह और उनके पति केतन शाह के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है।
मामले में शिकायतकर्ता सुनील कुमार सोमन ने आरोप लगाया है कि ग्राम कोहका स्थित करीब 0.10 हेक्टेयर जमीन को विवादमुक्त बताकर 50 लाख रुपये में सौदा किया गया था। 13 मार्च 2023 को हुए एग्रीमेंट के दौरान उन्होंने 10 लाख रुपये एडवांस भी दिए थे, लेकिन बाद में रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया गया।
जांच में सामने आया है कि जिस जमीन का सौदा किया गया था, वह पहले से ही एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड के पास गिरवी रखी गई थी और उस पर करीब 4.5 करोड़ रुपये का लोन लिया गया था। आरोप है कि यह महत्वपूर्ण जानकारी खरीदार से छिपाई गई।
इसके अलावा शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि जमीन को लीज और अन्य कानूनी विवादों से मुक्त बताया गया, जबकि वह पहले से विवादों में घिरी थी। लंबे समय तक कार्रवाई नहीं होने पर मामला कोर्ट पहुंचा, जिसके बाद सुपेला थाना पुलिस ने IPC की धारा 420, 467, 468, 471 और 120B के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, आरोपियों से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और चर्चा में आ गया है।
Next Story





