छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए बड़ी राहत

jantaserishta.com
11 April 2025 10:24 AM IST
रायपुर रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए बड़ी राहत
x

रायपुर (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़.
रायपुर: शहर के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है कि पहाड़ी चौक से शुक्रवारी बाजार होकर जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण और उसे एक्सप्रेस-वे से मिलाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग ने इसका फाइनल सर्वे पूरा कर लिया है।
इस सड़क का काम पूरा होने के बाद लोग स्टेशन तक यानी सीधे प्लेटफार्म नंबर-7 पर पहुंच जाएंगे।
ऐसा पहली बार होगा जब किसी सड़क से लोग सीधे प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकेंगे। अभी गुढ़ियारी, रामनगर, कबीरनगर, कोटा आदि कॉलोनियों के लोगों को नवा रायपुर या फिर एयरपोर्ट जाने के लिए तेलघानीनाका चौक से होकर फाफाडीह और ​फिर एक्सप्रेस-वे आना-जाना पड़ता है। नई सड़क के जुड़ने के बाद तीन लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी।
अभी गुढ़ियारी क्षेत्र में घनी बसाहट के चलते वहां सुबह-शाम ट्रैफिक जाम होता है। सड़क चौड़ी होने के बाद ट्रैफिक भी स्मूथ होगा। लोक निर्माण विभाग के सर्वे के अनुसार इस योजना में करीब 70 लोगों की जमीन प्रभावित हो रही है। इसमें 17 के पास रजिस्ट्री है। बाकी भू-स्वामियों के जमीन के मूल्यांकन के लिए आरईएस विभाग को जानकारी भेजी गई है।
आरईएस इनके जमीन का मूल्यांकन कर राजस्व विभाग को जमीन की कीमत बताएगा। इसके बाद राजस्व विभाग मुआवजा देगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवारी बाजार में शिविर भी लगाया था। इसमें 20 से ज्यादा जमीन मालिकों ने अपनी जमीन ऑनलाइन चढ़ाने और नामांतरण के लिए आवेदन दिया था।
इसके बाद ही पीडब्ल्यूडी ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने और जिन भू-स्वामियों का पेपर सही हैं उनके मकान तोड़ने का काम पूरा करने 40 लाख का टेंडर जारी किया है। यह टेंडर 15 अप्रैल को खुलेगा। टेंडर लेने वाली कंपनी पहले बाएं तरफ और फिर दाएं तरफ का अतिक्रमण हटाएगी।
अभी सड़क बेहद संकरी, इसलिए रोज जाम
वर्तमान में पहाड़ी चौक से शुक्रवारी बाजार की सड़क सिंगल लेन है। यह सड़क बेहद संकरी है। शाम को इस रोड पर ठेले-खोमचे सज जाते हैं। वहीं स्टेशन और गु​िढ़यारी बाजार आने-जाने वाली गा​िड़यों का दबाव भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
यही वजह है कि इस सड़क पर अक्सर जाम लगा रहता है। लोगों को जाम से राहत दिलाने ही इस सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। शासन इसके लिए पहले ही 32 करोड़ का फंड जारी कर दिया है। इस रकम से सड़क के बीच दोनों तरफ करीब 33-33 फीट चौड़ी की जाएगी।
पहाड़ी चौक से शुक्रवारी बाजार होते हुए प्लेटफार्म नंबर-7 और एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए सड़क चौड़ी की जा रही है। फाइनल सर्वे पूरा हो गया है। सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमण हटाने टेंडर अगले हफ्ते खुलेगा। इसके बाद सबसे पहले अतिक्रमण हटाया जाएगा।
डीके नेताम, एसी पीडब्ल्यूडी
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null