
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर नशे की हालत में वाहन चलाने वालों (ड्रंक एंड ड्राइव) के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनवरी माह से अब तक 1200 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। सिर्फ अगस्त माह में ही पुलिस ने 171 से अधिक नशेड़ी चालकों पर कार्रवाई की है। वहीं पिछले एक सप्ताह के भीतर 90 वाहन चालकों को रंगे हाथों पकड़ा गया और उनके खिलाफ कोर्ट में चालान प्रस्तुत किया गया।
एक सप्ताह में 90 वाहन जब्त
पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह के दौरान 90 से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई, जिनमें –
मोटरसाइकिल चालक – 20
कार चालक – 56
टाटा एस/पिकअप – 08
ट्रक चालक – 02
ट्रैक्टर चालक – 02
ई-रिक्शा चालक – 02
इन सभी वाहनों को मौके पर ही जप्त कर चालकों को कोर्ट पेश किया गया।
ब्रीथ एनालाइज़र मशीन से हो रही जांच
रायपुर पुलिस रात 11 बजे से सुबह 2 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों पर बेरिकेटिंग कर चेकिंग अभियान चला रही है। ब्रीथ एनालाइज़र मशीन की मदद से चालकों की जांच की जा रही है। नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर मौके पर ही वाहनों को जप्त कर मोटरयान अधिनियम के तहत चालान बनाकर न्यायालय भेजा जाता है।
भारी जुर्माना और लाइसेंस निलंबन
कोर्ट में पेश किए गए प्रकरणों में न्यायालय द्वारा नशेड़ी चालकों पर 10,000 से 15,000 रुपये तक का भारी-भरकम जुर्माना लगाया जा रहा है। इसके अलावा, दोषियों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई भी की जा रही है। यह कदम न केवल दोषियों को सबक सिखाने के लिए बल्कि अन्य चालकों को भी चेतावनी देने के लिए उठाया गया है।
सड़क सुरक्षा में बड़ी बाधा हैं नशेड़ी चालक
यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे की हालत में वाहन चलाना सड़क सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है। ऐसे चालक न केवल खुद की जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि अन्य निर्दोष लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डालते हैं। सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों के पीछे ड्रंक एंड ड्राइव एक बड़ी वजह मानी जाती है।
त्योहारों को देखते हुए सख्त निगरानी
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा है कि आने वाले त्योहारी सीजन में अपराधों पर नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान और सख्ती से चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि रायपुर पुलिस किसी भी हाल में नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को बख्शेगी नहीं। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं। ऐसा करना स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालता है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने पर वाहन तुरंत जब्त कर चालकों को कोर्ट भेजा जाएगा और भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





