छत्तीसगढ़

BIG BREAKING: मुंबई पुलिस ने पकड़ी करोड़ों के चांदी की ईट

Shantanu Roy
10 Nov 2024 6:53 PM IST
BIG BREAKING: मुंबई पुलिस ने पकड़ी करोड़ों के चांदी की ईट
x
मामलें में जल्द होगा बड़ा खुलासा
Maharashtra. महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के शोर के बीच मुंबई के विक्रोली में कैश वैन से साढ़े छह टन की चांदी की ईंटें जब्त की गई हैं. इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि विक्रोली पुलिस और चुनाव आयोग की जांच टीम की ओर से जब्त की गई कैश वैन में चांदी की ईंटें मिली हैं. करोड़ों रुपये की कीमत वाली ये चांदी की ईंटें ब्रिंक्स कंपनी की गाड़ी से मुलुंड के एक गोदाम में रखी गई थीं. चांदी की ये ईंटें किसकी हैं, इस बारे में पता लगाया जा रहा है. मामले में आगे की जांच जारी है।
Next Story