भारत

पति को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी, पत्नी के अवैध संबंध से तंग होकर उठाया कदम

jantaserishta.com
10 Nov 2024 5:16 PM IST
पति को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी, पत्नी के अवैध संबंध से तंग होकर उठाया कदम
x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस भी एक्शन में आई.
कटिहार: बिहार के कटिहार में पत्नी की बेवपाई और प्रताड़ना से तंग आकर कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है। बरारी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी शख्स ने अपनी ही पत्नी पर दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध और घर से गहना और कैश चोरी करने का आरोप लगाया है। प्रताड़ित पति ने अपने दो बच्चों की कस्टडी दिलाने की प्रार्थना कोर्ट से किया है। कोर्ट में मामला आने के बाद कहिटार पुलिस भी एक्शन में आ गई है।
कटिहार के जगदीशपुर के प्रीतम शाह की शादी लगभग 13 साल पहले भागलपुर रंगरा थाना क्षेत्र के तीन टंगा दियारा में एक लड़की के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हुए। लेकिन पति प्रीतम का आरोप है कि वह जैसे ही बाहर काम पर जाते थे, उनके पीठ के पीछे उनकी पत्नी किसी दूसरे शख्स से इश्क फरमाने लगती थी और कुछ दिन ससुराल में बिताने के बाद अक्सर मायके चली जाती थी। प्रीतम ने आरोप लगाया कि जब विदाई कराने जाते थे तो पत्नी पूजा अपने आशिक के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर देती थी।
इस मामले को सामाजिक स्तर पर निपटाने के लिए कई बार पंचायत की गयी। लोगों ने काफी समझाया लेकिन, पत्नी का रवैया नहीं बदला। उसने पति के पीठ पीछे अपने प्रेमी से रिश्ता कायम रखा। लगभग 8 महीने पहले वह मायके से ससुराल पहुंची। दो महीने बीतने के बाद घर में रखें पैसे-जेवलरी लेकर रफू चक्कर हो गई। प्रीतम जब पूजा को लाने उनके मायके पहुंचे तो सास, ससुर, साला और कुछ लोगों ने मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। अब वह वहां जाने से भी डरते हैं।
प्रीतम न्यायालय का सहारा लेते हुए अपनी बेवफा पत्नी से केवल दोनों बच्चों को वापस चाहते हैं और प्रशासन से इस मामले में सहयोग करने की गुहार लगा रहे हैं। मामले की सूचना पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। इधर बरारी थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने कहा है कि जगदीशपुर के प्रीतम साह से संबंधित मामले की जानकारी मौखिक रुप से मिली है। उनका बयान लेकर इस मामले में जो भी न्याय संगत कार्रवाई होगी वह किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story