छत्तीसगढ़
BIG BREAKING: IAS डॉ. अय्याज फकीरभाई तंबोली बने कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव
Shantanu Roy
20 May 2025 8:05 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. अय्याज फकीरभाई तंबोली को भारत सरकार ने कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) पद पर नियुक्त किया है। यह महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद की गई है। वर्तमान में डॉ. तंबोली कैबिनेट सचिवालय में निदेशक के रूप में पदस्थ हैं। नई ज़िम्मेदारी उन्हें पांच वर्षों के कार्यकाल के लिए सौंपी गई है, जो 20 मार्च 2029 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। इस पद पर वे एम.एस. श्रीकर (IAS, कर्नाटक कैडर, 1999) का स्थान लेंगे।
डॉ. तंबोली का प्रशासनिक सफर
बैच: 2009 | कैडर: छत्तीसगढ़
जन्म: 23 दिसंबर 1981
UPSC रैंक: 75वीं रैंक (दूसरे प्रयास में सफल)
डॉ. तंबोली की पहली नियुक्ति जगदलपुर नगर निगम में आयुक्त के रूप में हुई थी। वे एसडीएम, दुर्ग जिला पंचायत के सीईओ, और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के एमडी जैसे अहम पदों पर कार्यरत रहे। अप्रैल 2016 में वे बीजापुर जिले के कलेक्टर, और बाद में बस्तर के कलेक्टर बने। कांग्रेस शासनकाल की महत्वाकांक्षी योजना “नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी” में उन्होंने विशेष सचिव के रूप में अहम भूमिका निभाई थी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





