छत्तीसगढ़
पूर्व कांग्रेसी पार्षद इमरान हज कमेटी का अध्यक्ष निर्वाचित
Shantanu Roy
20 May 2025 7:45 PM IST

x
बहिष्कार करने वालों में प्रमुख सदस्य मिर्जा एजाज बैग भी है जो भाजपा से ताल्लुक रखते हैं
बहिष्कार करने वालों में प्रमुख सदस्य मिर्जा एजाज बैग भी है जो भाजपा से ताल्लुक रखते हैं
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ हज कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे लंबे इंतजार और विवादों के बीच आखिरकार मंगलवार शाम बैरन बाजार स्थित हज कमेटी कार्यालय में चुनाव संपन्न हुआ। कांग्रेस नेता एवं अकलतरा के पूर्व पार्षद इमरान खान को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। हालांकि, चुनाव प्रक्रिया को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है।
केवल 6 सदस्यों ने लिया मतदान में हिस्सा
सूत्रों के अनुसार, हज कमेटी बोर्ड के कुल 11 सदस्यों में से 5 सदस्यों ने चुनाव का बहिष्कार किया और मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। बचे हुए 6 सदस्यों ने ही वोट डाले। इनमें से कांग्रेस को चार वोट, बीजेपी को एक वोट, और एक वोट रिजेक्ट हो गया। बहुमत के आधार पर कांग्रेस समर्थित इमरान खान को विजेता घोषित किया गया।
चुनाव अधिकारी से संपर्क नहीं, स्थिति स्पष्ट नहीं
चुनाव प्रक्रिया की वैधता को लेकर जब चुनाव अधिकारी दशरथ साहू से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। ऐसे में फिलहाल इमरान खान को ही हज कमेटी का अध्यक्ष माना जा रहा है, लेकिन अधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा बनी हुई है।
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा आरोप
वहीं दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “हज कमेटी कार्यालय में गुंडागर्दी और दादागिरी करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई।” उन्होंने एक निजी वार्ता में बताया कि इस मामले को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में अनैतिक दबाव और अव्यवस्था रही है, जिसकी शिकायत शासन को भी दी जाएगी।
जनता से रिश्ता से बोले सलीम राज – जल्द होगी कानूनी कार्रवाई
जनता से रिश्ता से बातचीत में डॉ. सलीम राज ने कहा:
"हज कमेटी की गुंडागर्दी और शासकीय कार्य में बाधा के खिलाफ हम थाने में लिखित शिकायत देने जा रहे हैं। यह पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं थी और हम इसका विरोध करेंगे।" अब यह देखना अहम होगा कि शासन इस विवादित चुनाव प्रक्रिया पर क्या रुख अपनाता है। क्या इमरान खान की ताजपोशी बरकरार रहेगी या फिर जांच के बाद चुनाव दोबारा होगा – इसका जवाब आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।
Tagsपूर्व कांग्रेसी पार्षद इमरान खानइमरान खान हज कमेटी अध्यक्षहज कमेटी अध्यक्षपूर्व कांग्रेसी इमरानइमरान खानFormer Congress councilor Imran KhanImran Khan Haj Committee chairmanHaj Committee chairmanformer Congress leader ImranImran Khanहज कमेटी चुनावHaj Committee Electionवक्फ बोर्ड अध्यक्षWaqf Board Chairmanडॉ सलीम राजDr. Salim Rajचुनाव विवादElection Disputeमतदान बहिष्कारVoting Boycottगुंडागर्दी का आरोपAllegation of Hooliganismशासकीय कार्य में बाधाObstruction in Government WorkएफआईआरFIRकांग्रेस प्रत्याशीCongress Candidateबीजेपी प्रत्याशीBJP Candidateचुनाव अधिकारीElection Officer
Next Story





