
x
छग
Raipur. रायपुर। महादेव बेटिंग एप मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर एफआईआर दर्ज की है। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल को आरोपी बनाया गया है। वे छह नंबर के आरोपी बनाए गए हैं। एफआईआर में बेटिंग एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 21 आरोपियों के नाम शामिल हैं। अब सीबीआई इस मामले में पूर्व सीएम बघेल से पूछताछ कर सकती है। सीबीआई ने हाल ही में देशभर में भूपेश बघेल समेत तमाम आरोपियों के 60 जगहों पर छापेमारी की थी। कई राजनेता, नौकरशाह और पुलिस अधिकारियों के यहां छापेमारी की गई थी। इनमें छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता और दिल्ली में छापे मारे गए थे। इस दौरान कई राजनेताओं, पुलिस अधिकारियों के परिसरों पर तलाशी लेकर छानबीन की गई थी। सीबीआई इस मामले में जांच पड़ताल कर रही थी।
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने महादेव बेटिंग एप मामले पर FIR दर्ज की है। FIR में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई की इस FIR में पूर्व सीएम बघेल नंबर 6 के आरोपी बनाए गए हैं। FIR में बेटिंग एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 21 आरोपियों के नाम हैं। हाल ही में सीबीआई ने देशभर में भूपेश बघेल समेत तमाम आरोपियों के 60 लोकेशन्स पर छापेमारी की थी। ये छापेमारी कई राजनेता, नौकरशाह और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ की गई थी। यह छापेमारी छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता और दिल्ली में की गई थी। इस दौरान कई राजनेताओं, वरिष्ठ नौकरशाहों, पुलिस अधिकारियों, महादेव बुक के प्रमुख पदाधिकारियों और अन्य निजी व्यक्तियों के परिसरों पर तलाशी ली गई थी।
सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल विदेश में बैठकर बेटिंग एप चलाते हैं। इन पर आरोप है कि रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर बेटिंग एप से कुल आय का कुछ हिस्सा छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारीयों और राजनेताओं को बतौर प्रोटेक्शन मनी देते थे। महादेव बुक एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है, जिसे रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर द्वारा प्रमोट किया गया था। ये दोनों आरोपी वर्तमान में दुबई में रह रहे हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि महादेव बुक के प्रमोटरों ने अपने गैरकानूनी सट्टेबाजी नेटवर्क को निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए सार्वजनिक सेवकों को बड़ी मात्रा में 'प्रोटेक्शन मनी' दी थी।
इस मामले की शुरुआत छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) द्वारा की गई थी। बाद में राज्य सरकार ने इस केस को सीबीआई को सौंप दिया ताकि मामले की गहन जांच हो सके और इसमें शामिल वरिष्ठ अधिकारियों व अन्य आरोपियों की भूमिका उजागर हो सके। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी इस मामले में सामने आया है। पहले से ही EOW की प्राथमिकी में उनका नाम दर्ज था, जिसे अब सीबीआई ने अपने केस में दोबारा शामिल किया है। वहीं, अब पूर्व सीएम बघेल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है।
Tagsभूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्जभूपेश बघेलपूर्व सीएम भूपेश बघेलपूर्व सीएम खिलाफ FIR दर्जबघेल के खिलाफ FIR दर्जबघेल के खिलाफ FIRभूपेश के खिलाफ FIRछत्तीसगढ़ के पूर्व सीएमपूर्व सीएमपूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्जभूपेश बघेल अपराध दर्जमहादेव सट्टाFIR registered against Bhupesh BaghelBhupesh Baghelformer CM Bhupesh BaghelFIR registered against former CMFIR registered against BaghelFIR against BaghelFIR against Bhupeshformer CM of Chhattisgarhformer CMFIR registered against former CM Bhupesh BaghelBhupesh Baghel crime registeredMahadev Satta
Next Story





