छत्तीसगढ़

रायपुर SSP रहे प्रशांत अग्रवाल भी CBI की रडार में, उनके और सौम्या चौरसिया के बंगले में रेड

Nilmani Pal
26 March 2025 10:12 AM IST
रायपुर SSP रहे प्रशांत अग्रवाल भी CBI की रडार में, उनके और सौम्या चौरसिया के बंगले में रेड
x

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED के बाद अब CBI की रेड पड़ी है। रायपुर स्थित सरकारी आवास और उनके भिलाई स्थित निजी आवास में सुबह अधिकारियों ने दबिश दी है। सूत्रों की मानें तो महादेव सटेबाजी में उनसे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि CBI की कार्रवाई भूपेश बघेल के कई सहयोगियों और करीबियों के घर भी चल रही है। इधर भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव के घर भी CBI की टीम पहुंची हुई है। इसके अलावा कई IAS और IPS अधिकारियों के घर भी छापेमार कार्रवाई चल रही है।

पूर्व IAS अनिल टूटेजा, IPS अभिषेक पल्लव के भिलाई निवास, IPS आरिफ शेख, पूर्व रायपुर IG और सीनियर IPS आनंद छाबड़ा के शांति नगर सरकारी आवास में सीबीआई की टीम की दबिश हुई है। इसके अलावा ASP संजय ध्रुव सहित दो सिपाही नकुल-सहदेव के घर सीबीआई ने छापा मारा है। इतना ही नहीं CBI की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के OSD रहे मनीष बंछोर समेत रायपुर के पूर्व एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और पूर्व सीएम बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया के घर भी छापा मारा है।

Next Story