छत्तीसगढ़
माना में बीजेपी दफ्तर के सामने बड़ा हादसा, कार और बाइक की हुई भिड़ंत
Nil dhankar
11 Sept 2025 1:18 PM IST

x
रायपुर. राजधानी में तेज रफ्तार कार और बाइक में भिड़ंत हो गई, इस हादसे में एक युवती और दो युवक घायल हो गए हैं. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है.
यह हादसा भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के सामने हुआ. घटना की जानकारी देते हुए CSP लंबोदर पटेल ने बताया कि कार में तीन लड़की सवार थी, जिसमें एक लड़की घायल हुई है. वहीं बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए हैं. सभी का इलाज जारी है.
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.
Next Story





