बिहार चुनाव में टिकट दलाली कर रहे भूपेश समर्थक देवेंद्र यादव, लगा गंभीर आरोप

रायपुर/दिल्ली/बिहार। कांग्रेस आलाकमान ने आंख बंद कर भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव पर भरोसा जताते हुए बिहार चुनाव की जिम्मेदारी दी है, लेकिन दोनों नेता कांग्रेस को डुबाने में 10 कदम आगे चल रहे है, दरअसल बिहार चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां बेहद गंभीर है, सभी भारी बहुमत से जीतने का दावा भी कर रहे है,इस बीच कांग्रेस के लिए टिकट दलाली की खबर आना बड़ी मुसीबत से कम नहीं है, जहां एक ओर कांग्रेस आलाकमान साफ़ नेताओं को टिकट देने बेहद नाजुक है वहीँ दूसरी ओर पार्टी के कुछ नेता दगाबाजी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है, जिसमें चर्चित नाम छग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल और युवा विधायक देवेंद्र यादव का आ रहा है, दोनों पर टिकट दलाली का आरोप बिहार कांग्रेस के साफ़ छवि के नेता लगा रहे है, आज हाथों में पाम्पलेट लेकर कांग्रेस के नए AICC दफ्तर के सामने जमकर प्रदर्शन किया, पार्टी की फ़जीहत देशभर में हो रही है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ की तरह बिहार में भी छत्तीसगढ़ के नेता देवेंद्र यादव के खिलाफ धरना प्रदर्शन आंदोलन कांग्रेस के नए मुख्यालय दिल्ली में कांग्रेस की टिकट बेचने का सीधा आप देवेंद्र यादव पर देवेंद्र यादव भूपेश बघेल के कम खास और भिलाई के विधायक है और भूपेश बघेल के कहने पर और दबाव पर आलाकमान ने बिहार के लिए पर्यवेक्षक के लिए सहयोग करने हेतु बिहार कांग्रेस कमेटी के लिए नियुक्त किया गया है लेकिन बिहार कांग्रेस जनों का आरोप है कि वह टिकट की दलाली कर रहे हैं और टिकट की खरीदी बिक्री कर रहे हैं इसी संदर्भ में आज बिहार के पुराने कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस के नए मुख्यालय दिल्ली स्थित धरना प्रदर्शन आंदोलन देवेंद्र यादव के खिलाफ किया।
कांग्रेस में टिकट दलाली के आरोप पर बीजेपी नेता के. सूरज का बयान आया है, उन्होंने कहा कि ऐसे बिचौलिए नेताओं के खिलाफ कांग्रेस को कार्रवाई करनी चाहिये, पार्टी को जो बदनाम करने में लगे हुए है। अगर कांग्रेस पार्टी तत्काल कार्रवाई करती है तो अन्य दगाबाज नेताओं के लिए नसीहत होगी।





