भारत

'मौत का राज' दफन न हो सका! पति ही निकला पत्नी का हत्यारा

jantaserishta.com
11 Oct 2025 3:40 PM IST
मौत का राज दफन न हो सका! पति ही निकला पत्नी का हत्यारा
x
फैली सनसनी.
पलक्कड़: केरल के पलक्कड़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 26 साल की महिला वैष्णवी की हत्या उसके पति दीक्षित ने कर दी. पुलिस के अनुसार, शुरू में यह मामला एक सामान्य मौत जैसा प्रतीत हुआ, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस सच्चाई उजागर कर दी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना श्रीकृष्णपुरम थाना क्षेत्र में शुक्रवार की तड़के घटी. पुलिस ने बताया कि दीक्षित ने अपने ससुर को फोन पर बताया कि उसकी पत्नी अचानक अस्वस्थ हो गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
परिवार को दीक्षित की बातों पर शक हुआ और उन्होंने पोस्टमार्टम की मांग की. जब मृतका के शव का पोस्टमार्टम त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ, तो उसमें पाया गया कि वैष्णवी की गला दबाकर हत्या की गई थी.
पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने स्वीकार किया कि दोनों के बीच किसी घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर पत्नी का गला घोंट दिया. यह भी पता चला कि दोनों की डेढ़ साल पहले लव मैरिज हुई थी और शादी के बाद से ही उनके रिश्तों में खटास आ गई थी.
पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने घटना को सामान्य मौत की तरह पेश करने की कोशिश की, लेकिन परिवार की सतर्कता और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच उजागर कर दिया. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और महिला संगठनों ने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story