छत्तीसगढ़

ED दफ्तर पहुंच रहे भूपेश बघेल, X पोस्ट

Nilmani Pal
20 July 2025 8:44 AM IST
ED दफ्तर पहुंच रहे भूपेश बघेल, X पोस्ट
x

क्या ED की हिरासत में आरोपी को परिजनों से मिलने की कानूनी अनुमति होती है?

क्या भूपेश बघेल अपने बेटे चैतन्य बघेल से ED दफ्तर में मुलाकात कर पाएंगे?

क्या मुलाकात के लिए कोर्ट की अनुमति जरूरी होती है या ED खुद फैसला ले सकती है?

अगर चैतन्य न्यायिक हिरासत में चला गया तो क्या मुलाकात का तरीका बदलेगा?

क्या ED ने अब तक भूपेश बघेल की मुलाकात की मांग को स्वीकृति दी है?

भूपेश बघेल अपने लाडले को लेकर संकट में, कट्टर समर्थक विधायक निकले चेन्नई टूर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार में हुए कथित शराबा घोटाले की जांच कर रही ED की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर। ED की टीम ने चैतन्य को ED की स्पेशल कोर्ट में पेश किया था और पांच दिन की रिमांड की मांग की थी। कोर्ट ने ED को चैतन्य बघेल की पांच दिन की रिमांड सौंप दी है।

चैतन्य की गिरफ्तारी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पर ED द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध शुक्रवार से ही जारी है। वहीं अब कांग्रेस आज एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज अपने बेटे चैतन्य से मिलने के लिए ED ऑफिस जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज अपने बेटे चैतन्य से मिलने के लिए ED ऑफिस जाएंगे। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए शनिवार रात को लिखा कि, कल दोपहर 01:00 बजे बेटे चैतन्य से मिलने ED कार्यालय जाऊँगा।

लाडले की गिरफ्तारी के बाद अकेले पड़े भूपेश बघेल

नेताओं की बात करें तो कहने और कथनी में बहुत अंतर् है, कब पलटी मार ले ये कोई नहीं जान सकता, ऐसे ही भूपेश बघेल के साथ हुआ, कल रात साढ़े 9 बजे की फ्लाइट से उनके कट्टर समर्थक विधायक देवेंद्र यादव सपरिवार चेन्नई टूर पर रवाना हो गए, ऐसे में समय में कट्टर समर्थक विधायक का चेन्नई टूर पर जाना भूपेश बघेल के लिए एक और झटके से कम नहीं है, बघेल खुद को अकेले महसूस कर रहे है। वही देवेंद्र यादव सपरिवार चेन्नई रवाना होने से कई मायने निकाले जा रहे है। अचानक देवेंद्र यादव का चेन्नई जाना चर्चा की विषय बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक यह भी हो सकता है तंत्र-मंत्र या देव दर्शन के लिए विधायक यादव चेन्नई गए हो।

बता दें कि बघेल के सीएम रहते लाडले की गिरफ्तारी तय थी, लेकिन एक आईपीएस के चलते बघेल अपने बेटे को बचाते रहे। जब जब बघेल के घर छापेमारी हुई तब बघेल ने अडानी और कई अन्य मुद्दे पर आवाज उठाने को वजह बताया जो एक सफ़ेद झूठ रहा, असल में बघेल बेटे को हर हाल में बचाने लगे रहे। आखिरकार जन्मदिन के दिन गिरफ्तारी हो ही गई।

वहीं पूर्व सीएम बघेल के खिलाफ ED की कार्रवाई और चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में आज कांग्रेस राजधानी रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। रविवार सुबह 11 बजे कांग्रेसी राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक में प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के इस विरोध-प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए ED ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Next Story
null