छत्तीसगढ़

झीरम कांड में न्याय, जांच से भूपेश बघेल को मतलब नहीं : बीजेपी विधायक

Nil dhankar
25 May 2025 11:51 AM IST
झीरम कांड में न्याय, जांच से भूपेश बघेल को मतलब नहीं : बीजेपी विधायक
x

रायपुर। सुकमा जिले के झीरम घाटी में हुए भयावह नक्सली हमले की आज 12वीं बरसी है. इस घटना में कांग्रेस के 27 नेताओं की मौत हुई थी. 12 साल बीत जाने के बाद भी घटना की जांच पूरी नहीं हो सकी है. जिसके कारण सियासी गलीयारों में बार-बार इसका जिक्र दोहराता रहता है. एक बार फिर झीरम हमले की 12वीं पुण्यतिथि पर राजनीतिक बयानबाजी जारी है. तेज तर्रार भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस और भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें झीरम हत्याकांड में न्याय और जांच से मतलब नहीं है. सिर्फ राजनीति करनी से मतलब है.

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि दुखद घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं. कांग्रेस तो न्याय दे नहीं सकी. नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ उन्हें प्राकृतिक न्याय हो रहा है. भूपेश बघेल जब तक राजनीति में है झीरम-झीरम कहते रहेंगे. झीरम में न्याय, जांच से भूपेश बघेल को मतलब नहीं है. कांग्रेस और भूपेश बघेल को इसमें राजनीति करनी है.

भाजपा दिग्गज नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने छग कांग्रेस में घर वापसी के आवेदनों को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ऑपरेशन लोनवर्राटू अभियान चल रहा है, जो अब स्थगित हो गया है. जैसे नक्सलियों के लिए घर वापसी का अभियान चल रहा था. इसी तरह कांग्रेस का अभियान कभी चलता है और बंद हो जाता है. कांग्रेस अगर भूल जाती है तो कार्यक्रम स्थगित हो जाता है. विधायक अजय ने कहा कि यहां किसी का वजूद नहीं है, मल्लिकार्जुन खड़गे का नहीं है तो बाकी को तो छोड़ ही दिया जाए.


Next Story
null