भूपेश बघेल भी रायपुर कोर्ट में मौजूद, चैतन्य की ED रिमांड बढ़ाने की मांग पर सुनवाई जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी रिमांड खत्म होने के बाद आज उन्हें रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने कोर्ट से चैतन्य की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की है। ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मामले पर लगातार पांच दिन तक चैतन्य बघेल से पूछताछ की है।
VIDEO | Raipur: Chaitanya Baghel, son of former Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel, was produced before the Special Court by the ED.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2025
He was arrested in connection with an alleged liquor scam linked to a money laundering investigation.#chaitanyabaghel
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/Nlk9JxMFu1
बता दें कि ईडी ने 18 जुलाई की सुबह भिलाई स्थित बघेल निवास पर छापा मारकर चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन ही गिरफ्तार किया था। उन पर छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। मामले में पूछताछ के लिए कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेजा था, जो 22 जुलाई को खत्म हो रही है।
इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग रायपुर की अदालत पहुंचे है, जहां चैतन्य बघेल को शराब मामले में उनकी हिरासत की समाप्ति के बाद ED द्वारा लाया गया है।
#WATCH | छत्तीसगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग रायपुर की अदालत पहुंचे, जहां चैतन्य बघेल को शराब मामले में उनकी हिरासत की समाप्ति के बाद ED द्वारा लाया गया था। pic.twitter.com/cmy7g2KVht
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2025





