छत्तीसगढ़

चुनौती देकर खुद भाग खड़े हुए भूपेश बघेल, गृहमंत्री विजय शर्मा का आरोप

Nil dhankar
16 July 2025 3:28 PM IST
चुनौती देकर खुद भाग खड़े हुए भूपेश बघेल, गृहमंत्री विजय शर्मा का आरोप
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन आज कई विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच नोंकझोंक भी देखने को मिली। इस दौरान आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की भी नाराजगी देखने को मिली।

दरअसल पूर्व सीएम और कांग्रेस सदस्य भूपेश बघेल ने सरकार से प्रधानमंत्री आवास को लेकर सवाल पूछे थे। वही आज वह सदन से नदारद रहे। इस पर संबंधित विभाग के मंत्री नाराज हुए। मंत्री विजय शर्मा ने कहा, पीएम आवास पर भूपेश बघेल ने चुनौती उन्हें दी थी। कहीं और किसी भी मंच पर बातचीत कर लेने की बात कही थी। आज सदन में विषय लगा था, यह बहुत अच्छा मौका था। मैं पूरी तैयारी के साथ सदन में आया था। लेकिन भूपेश बघेल सदन से गायब थे। विजय शर्मा ने कहा कि, यह बहिर्गमन नहीं था, यह कांग्रेस का पलायन था।

पिछले कुछ समय से प्रदेश की राजनीति में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के घुसपैठ का मुद्दा गर्माया हुआ है। आज सदन में भी इस प्रकरण पर राज्य की सरकार को घेरने को कोशिश की गई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन आज कई विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच नोंकझोंक भी देखने को मिली। दीपक बैज ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठया और कहा कि, सरकार पश्चिम बंगाल के मजदूर को बांग्लादेशी बता रही है। इस तरह सरकार अपनी नाकामी छुपाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने पूछा की, क्या छत्तीसगढ़ के मजदूर दूसरे राज्य में काम करने नहीं जाते? फिर दूसरे राज्य से आए मजदूर को अरेस्ट क्यों कर रहे हैं? यह सरकार अपनी मनमानी करना चाहती है।

वही इसके जवाब में भाजपा सदस्यों ने भी तीखा पलटवार किया। मंत्री राम विचार नेताम ने पूछा की, जब भी पाकिस्तान, बांग्लादेश का नाम आता है, सबसे ज्यादा दर्द कांग्रेस को ही क्यों होता है? यह रिश्ता क्या कहलाता है? कांग्रेस बताएं।

Next Story
null