छत्तीसगढ़

बीजेपी आलाकमान को भूपेंद्र सवन्नी देंगे आरोपों का जवाब

Nil dhankar
1 Aug 2025 12:05 PM IST
बीजेपी आलाकमान को भूपेंद्र सवन्नी देंगे आरोपों का जवाब
x

रायपुर. क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी आज दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. पिछले दिनों उनपर तीन प्रतिशत कमीशन लेने के आरोप लगे थे. वेंडरों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की थी. सूत्रों के मुताबिक भूपेंद्र सवन्नी की शिकायत दिल्ली तक पहुंची है.

बता दें कि वेंडरों ने सवन्नी के खिलाफ अपने निजी सहायक के जरिए तीन प्रतिशत कमीशन के लिए दबाव बनाने और धमकी देने की शिकायत की है. क्रेडा वेंडरों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिकायत करते हुए बताया कि विभाग की ओर से समय-समय पर जारी किए जाने वाले टेंडर में हम भाग लेते हैं.

हमें विभाग द्वारा कार्य आबंटित होता है, जिसके बाद हम फील्ड में जाकर कार्य करते हैं, और सोलर सिस्टम लगाते हैं. शिकायत में बताया कि क्रेडा के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी विगत कुछ दिनों से परेशान कर रहे हैं. अपने निज सहायक वैभव दुबे के माध्यम से अपने लिए जितने का कार्य पूर्व में उनके पदभार ग्रहण के पहले आबंटित हुआ है, और जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उसका 3 फीसदी की मांग कर रहे हैं. रकम नहीं देने पर किसी भी कारण का उल्लेख कर या कार्यों की जांच कराकर नोटिस दिलवाने और ब्लैक लिस्टेड करने की धमकी दी जा रही है. इस तरह से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे हम सब बहुत परेशान हैं.

Next Story
null