छत्तीसगढ़

सूर्या मॉल के क्लब में आधी रात भिलाई पुलिस की रेड, नशे में झूम रहे थे युवक-युवतियों का ग्रुप

Nil dhankar
22 Sept 2025 9:04 AM IST
सूर्या मॉल के क्लब में आधी रात भिलाई पुलिस की रेड, नशे में झूम रहे थे युवक-युवतियों का ग्रुप
x
छग

दुर्ग। सरकार ने शहरों में देर रात पीकर घूमने वाले और अवैध रूप से शराब परोसने वालो पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस के नजर में ऐसे रेस्टोरेंट और बार भीहै जो तय समय के बाद भी शराब परोस रहें है। इसी सिलसिले में पुलिस ने भिलाई के सूर्या मॉल के लिस्टोमिनिया क्लब में छापेमारी की है।

बताया जा रहा है कि, पुलिस जैसे ही लिस्टोमिनिया क्लब पहुंची, वहां जाम छलका रहें ग्राहकों में हड़कंप मच गया। नशे की हालत में युवक-युवतियां मॉल के पीछे हिस्से से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने क्लब की वीडियोग्राफी कराई और क्लब को नोटिस भी जारी किया।

बता दें कि, शहर में 11 बजे तक ही क्लब संचालित करने का परमिशन है बावजूद कई जगहों पर 11 बजे के बाद भी शराब पिलाई जा रही है। पुलिस ने ऐसे क्लब, मॉल और बार की तरफ अपनी नजरें घुमा ली है। पूरा मामला भिलाई के स्मृतिनगर चौकी का मामला है।


Next Story
null