गंदगी मिलने पर भानजी भाई मिठाई फैक्ट्री पर 10 हजार जुर्माना

रायपुर। आज नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही और जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 10 क्षेत्र वार्ड क्रमांक 55 क्षेत्र अंतर्गत मोती नगर में भानजी भाई मिठाई फैक्ट्री की स्वच्छता का औचक निरीक्षण जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने किया गया.
औचक निरीक्षण के दौरान भानजी भाई मिठाई फैक्ट्री में गन्दगी पायी गयी और प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही पायी गयी. जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने सम्बंधित भानजी भाई मिठाई फैक्ट्री के संचालक पर तत्काल 10000 रूपये का ई जुर्माना किया और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.





