छत्तीसगढ़

भाई दूज 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित

Nilmani Pal
16 Oct 2025 4:24 PM IST
भाई दूज 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित
x

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2025 के लिए समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए पूर्व में जारी आदेश में संशोधित किया गया है। संशोधित आदेशानुसार दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 21 अक्टूबर को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए भाई दूज (दीपावली) के दिन गुरुवार 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण शिविर सिरपुर में हुआ संपन्न

ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में महानदी के किनारे तीन दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 अक्टूबर को शुभारंभ हुआ। शुभारम्भ अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत भीखम सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य सृष्टि अमर चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य देवकी पटेल, सभापति भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी संदीप दीवान, सरपंच सिरपुर पुष्पा माली, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, जिला संगठक डॉ अशोक गिरि गोस्वामी, प्रबंध करणी रेडक्रास राजेश्वर खरे सदस्य, विश्वनाथ पाणिग्रही सदस्य, सह क्रीडा अधिकारी अंजली बरमाल, शिविर संचालक उमा ठाकुर उपस्थित रहे।

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने सेवा भाव से मानवता का पाठ का संदेश दिया। पाणिग्रही जी ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण हेतु सभी विद्यार्थी को प्रेरित किया। जिला मास्टर ट्रेनर श्री दिनेश साहू ने रेडक्रॉस के उद्देश्य, सिद्धांत, एवं मूलभूत सामाजिक दायित्व की जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन किरण पटेल विकासखंड सचिव महासमुंद ने किया।

शिविर के द्वितीय दिवस में योग व्यायाम ध्वजारोहण के साथ साथ सेवा कार्य सिखाया गया। नेशनल मास्टर ट्रेनर डॉ यशवंत चंद्राकर एवं ट्रेनर श्री दिनेश साहू के द्वारा प्राथमिक सहायता की ट्रेनिंग, जिसमें सीपीआर, विभिन्न दुर्घटनाआें जैसे कि रोड एक्सिडेंट, आग, पानी में डूबना, रक्तस्राव, फ्रैक्चर, जहर सेवन, सर्प दंश डॉग बाइट, मिर्गी, विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप, वज्रपात में घायल की सहायता हेतु ट्रेनिंग दिया गया। साथ ही रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान, प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, भ्रूण हत्या, नारी शिक्षा, नशा मुक्ति की जानकारी दी गई।

Next Story
null