छत्तीसगढ़
नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत नेलांगुर के ग्रामीणों को शत प्रतिशत लाभान्वित करें: कलेक्टर
Shantanu Roy
5 Jun 2025 11:26 PM IST

x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। जिले की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाक्षा शिक्षा खलखो द्वारा जिले एवं छत्तीसगढ़ की अंतिम छोर के ग्राम नेलांगुर पहुंकर जन चौपाल में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनकी मांग एवं समस्याओं को शीघ्र निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। जन चौपाल में ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर से खेल मैदान, स्कूल में शिक्षक की मांग की गई, उनकी मांग को पूर्ण कराने की बात करते हुए कहा कि स्कूल में युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षकों की पदस्थापना कर दिया गया है। खेल मैदान भी शीघ्र बनाए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने जनचौपाल में नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत संचालित किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने ग्राम वासियों का चौपाल में सभी सदस्यों की जानकारी लेकर शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने के निर्देश उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक पासबुक, महतारी वंदन, जाति प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी लेकर जिन हितग्राहियों का नहीं बना है उनका एक सप्ताह के भीतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने ग्राम नेलांगुर में सड़क, पुल पुलिया, नलजल योजना, आधार कार्ड, राशन कार्ड बनाकर सभी परिवारों को चावल उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर ममगाई ने सभी ग्रामीणों से कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित करें और गांव के विकास में सहभागिता निभाएं। उन्होंने गांव के नवयुवकों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ममगाई ने जनचौपाल में अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव के महिलाओं का समूह बनाकर शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए उपस्थित जनपद सीईओ को निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने महिलाओं से जानकारी लेते हुए महतारी वंदन योजना और मातृत्व वंदन योजना योजना से लाभान्वित करने के निर्देश उपस्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया। तहसीलदार चिराग रामटेके के द्वारा चौपाल में ग्रामीणों को अतिवृष्टि और प्राकृतिक आपदा से लाभान्वित करने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने विभागीय योजनाओं को शत प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया। चौपाल समाप्त होने के बाद कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्राम नेलांगुर का भ्रमण करते हुए खेल मैदान बनाने का आश्वासन दिया। जन चौपाल में स्वास्थ्य, उद्यानिकी, समाज कल्याण, श्रम, खाद्य, कृषि, मत्स्य पालन विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया था। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर स्टॉल लगाई गई थी, जिसका कलेक्टर ने अवलोकन करते हुए नेलांगुर के महिलाओं को संस्थागत प्रसव करवाने के लिए प्रेरित किया। जन चौपाल में बच्चों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र एवं वृद्धजनों को छड़ी प्रदान किया गया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेलांगुर पुलिस कैम्प में पौधा रोपण कर छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र सीमा का भी अवलोकन किया। जन चौपाल में तहसीलदार चिराग रामटेके, जनपद सीईओ लोकेश चतुर्वेदी, महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी प्रतिभा शर्मा, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी सनातन मेरसा, सहायक मत्स्य अधिकारी विवेक ठाकुर, सामाज कल्याण विभाग महेंद्र उसेंडी, स्वास्थ्य विभाग प्रदीप देवांगन सहित विभिन्न विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





