छत्तीसगढ़

राजेश मूणत से मिले बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षक, सरकार के फैसले पर जताया आभार

Nil dhankar
4 May 2025 2:18 PM IST
राजेश मूणत से मिले बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षक, सरकार के फैसले पर जताया आभार
x

रायपुर। विधायक राजेश मूणत से बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षक मिले और सरकार के फैसले पर आभार जताया। x पोस्ट में विधायक ने बताया, आज मेरे निवास कार्यालय में बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए समायोजन के ऐतिहासिक फैसले पर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

यह निर्णय प्रदेश के हजारों युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा लिया गया यह जनहितकारी कदम छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवाओं में आशा की नई किरण जगाता है। प्रदेश के युवा आज इस सरकार से प्रसन्न हैं और बेहतर भविष्य की ओर आशान्वित भी।

Next Story
null