छत्तीसगढ़

बीएड परीक्षार्थी की मौत, एन‌एच-30 में हुआ बड़ा हादसा

Nilmani Pal
12 Jun 2025 10:52 AM IST
बीएड परीक्षार्थी की मौत, एन‌एच-30 में हुआ बड़ा हादसा
x

कोंटा। सुबह एन‌एच-30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। दंतेवाड़ा से कोंटा जा रही यह गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें बी.एड. परीक्षा देने जा रहे 4 परीक्षार्थी सवार थे। इनमें से 26 वर्षीय त्रिवेणी बघेल की मौके पर मौत की खबर है।

हादसा दरभगुड़ा के पास गाड़ी अनियंत्रित होने से हुई। स्थानीय लोगों ने सभी को कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। अन्य परीक्षार्थी और ड्राइवर घायल हैं। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।


Next Story
null