छत्तीसगढ़

मां शैलपुत्री की नयनाभिराम पेंटिंग

Nilmani Pal
17 March 2026 2:45 PM IST
मां शैलपुत्री की नयनाभिराम पेंटिंग
x

भिलाई। प्रख्यात मॉडर्न आर्ट चित्रकार डी.एस. विद्यार्थी ने आगामी चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में मां दुर्गा के शैलपुत्री अवतार की नयनाभिराम पेंटिंग का निर्माण किया है। उन्होंने कहा है कि भारत त्योहारों का देश है जहां वर्ष भर खुशहाली का माहौल बना रहता है। इस कलात्मक चित्रकारी पर मशहूर चित्रकार बी.एल. सोनी, मूर्तिकार मोहन बराल, मीना देवांगन, गुंजन शर्मा, रंगकर्मी प्रवीण कालमेघ, विजय शर्मा, साहित्यकार मेनका वर्मा और ललित कला अकादमी नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ से प्रथम बोर्ड मेंबर डॉ. अंकुश देवांगन ने उन्हें बधाई दी है।

ज्ञात हो कि भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्ति के 14 वर्ष पश्चात भी चित्रकार डी.एस. विद्यार्थी निरंतर अपनी सृजनशीलता जारी रखे हुए हैं। और एक से बढ़कर एक कलाकृतियों का निर्माण कर रहे हैं।

वे छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी अनेक वर्षों से बच्चों को चित्रकला सिखाते आ रहे हैं ताकि वे हिंसा के रास्ते में न जाएं। सामाजिक सरोकारों के विषय को उठाने में उन्होंने अपनी तूलिका को मां दुर्गा के हथियार रूप में उपयोग किया है। प्रस्तुत पेंटिंग में उन्होंने नवरात्रि के प्रथम दिन पूजे जाने वाले मां शैलपुत्री अर्थात हिमालय की पुत्री का विहंगम वर्णन किया है। जिसमें उन्होंने अपनी शैली अनुरूप शोख चटख रंगों का भरपूर इस्तेमाल किया है, जो कि उनकी पहचान है।

Next Story
null