कांकेर में भालू ने 2 ग्रामीणों की जान ले ली, गांव में दहशत का माहौल

कांकेर। जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मरकाटोला–लारगांव क्षेत्र में भालू के हमले की घटना सामने आई है। हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, जंगल से लगे क्षेत्र में एक भालू की मौजूदगी की सूचना पहले ही ग्रामीणों को मिल गई थी। ग्रामीणों ने भालू का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था और वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि स्कूल से लगे जंगल क्षेत्र में एक मृत भालू के पास मादा भालू मौजूद थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी समय रहते वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते यह घटना हुई। भालू के हमले में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक ग्रामीण घायल हो गया। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।





