छत्तीसगढ़

बसंतपुर पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
3 Nov 2025 11:19 PM IST
बसंतपुर पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Balrampur. बलरामपुर। जिले की बसंतपुर पुलिस ने चोरी की दो वाहनों को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बाइक और स्कूटी बेचने के इरादे से ग्राहक तलाश रहा था, लेकिन पुलिस की तत्परता से वह पकड़ा गया। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2025 को थाना बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जमई निवासी प्रीतम गुप्ता पिता दिनेश गुप्ता (26 वर्ष) चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में है। इस पर थाना प्रभारी जितेन्द्र सोनी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम जमई पहुंचकर संदेही को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की दो वाहनों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की TVS अपाचे बाइक (चेचिस नंबर MD634BE41J2K64268, इंजन नंबर BLJK32483212) तथा एक मेहरून रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी (इंजन नंबर JK15E-D7089390) बरामद की। बरामद दोनों वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1 लाख आंकी गई है। आरोपी किसी भी वाहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में दोनों वाहनों को जप्त कर विधिवत कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी प्रीतम गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी ने बताया कि आरोपी पर आगे भी कई मामलों में संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन वाहनों की चोरी कहां से की गई थी और क्या आरोपी किसी वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा हुआ है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र सोनी, प्रधान आरक्षक पंकज पोर्ते (प्र.आर. 120), आरक्षक 742, 877 एवं 880 की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से इलाके में एक बार फिर लोगों के बीच भरोसा मजबूत हुआ है कि चोरी जैसे अपराधों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
Tagsबलरामपुर पुलिसबसंतपुर थानावाहन चोरीबाइक स्कूटी बरामदआरोपी गिरफ्तारप्रीतम गुप्ताजितेन्द्र सोनीछत्तीसगढ़ पुलिस कार्रवाईवाहन चोरी गिरोहअपराध नियंत्रणBalrampur PoliceBasantpur Police Stationvehicle theftbike and scooter recoveredaccused arrestedPritam GuptaJitendra SoniChhattisgarh Police actionvehicle theft gangcrime controlछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story