छत्तीसगढ़

बापू जी नहीं रहे...बृजमोहन अग्रवाल ने किया ट्वीट

Nilmani Pal
24 May 2025 1:31 PM IST
बापू जी नहीं रहे...बृजमोहन अग्रवाल ने किया ट्वीट
x

रायपुर। वरिष्ठ समाजसेवी, गौसेवक रामजी लाल अग्रवाल का आज 96 वर्ष की आयु में गौ लोक गमन हो गया वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, बापू जी नहीं रहे...

अत्यंत दुःख एवं वेदना के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पूज्य पिताश्री वरिष्ठ समाज सेवी, गौ सेवक, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक रामजीलाल अग्रवाल का आज प्रातः गौलोक गमन हो गया। उनका स्नेही साया सदैव हमारे जीवन में भगवन स्वरूप मार्गदर्शक के रूप में बना रहा। यह अपूरणीय क्षति हमारे जीवन में एक गहरी रिक्तता छोड़ गई है।

अंतिम यात्रा कल 25 मई, रविवार सुबह 10 बजे हमारे निवास रामजी वाटिका मौलश्री विहार, वी.आई.पी. रोड से मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए निकलेगी।

Next Story
null