छत्तीसगढ़

बैंक मैनेजर का 21 लाख पार, आप बचे फर्जी एप से

Nil dhankar
30 Sept 2024 1:26 PM IST
बैंक मैनेजर का 21 लाख पार, आप बचे फर्जी एप से
x
छग

जगदलपुर jagdalpur news। एक बार फिर से फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिए ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक्सिस बैंक के मैनेजर मनोज जोशी 21 लाख रुपए गंवा बैठे. ठगों ने कई गुना रिटर्न का झांसा देकर मनोज से फर्जी एप में निवेश करवा लिया. jagdalpur

बोधघाट थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, शुरुआत में एप पर मनोज जोशी के निवेश को मुनाफे में दिखाया गया, लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो विड्रॉल नहीं हुआ, जिससे उन्हें ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज कराया. fraud

बता दें कि इससे पहले भी जगदलपुर में ठगी के ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ा था. बस्तर एसपी शलभ सिंहा का कहना है कि पुलिस जल्द ही इस मामले में भी अपराधियों तक पहुंचने में सफल होगी.


Next Story