छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार पहली बार रेल नेटवर्क से होगा जुड़ा, बृजमोहन अग्रवाल ने PM मोदी का जताया आभार

Shantanu Roy
5 April 2025 9:03 PM IST
बलौदाबाजार पहली बार रेल नेटवर्क से होगा जुड़ा, बृजमोहन अग्रवाल ने PM मोदी का जताया आभार
x
छग
Raipur. रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार की विकास परक नीतियों का एक और सकारात्मक परिणाम सामने आया है। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी है कि बलौदा बाजार पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। साथ ही खरसिया–नवा रायपुर–परमालकसा रेल परियोजना को भी स्वीकृति मिल गई है।


यह महत्वाकांक्षी रेल परियोजना क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में अहम भूमिका निभाएगी और एक नवचेतना का संचार करेगी। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया है। रेल परियोजना से न केवल परिवहन सुविधा में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय रोजगार और व्यवसाय को भी मजबूती मिलेगी।
Next Story