छत्तीसगढ़
CG BREAKING: ACB की बड़ी कार्रवाई, कोरबा में रिश्वतखोर ASI गिरफ्तार
Shantanu Roy
5 April 2025 7:41 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. ACB ने सहायक उपनिरीक्षक (ASI) मनोज मिश्रा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, एसीबी से रिश्वतखोरी की यह लिखित शिकायत कोरबा जिले के केसला निवासी पंचराम चौहान ने की थी. शिकायतकर्ता के मुताबिक, कुछ दिन पहले हरदीबाजार थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) मनोज मिश्रा उसके केसला गांव स्थित घर पर आया था और बोला कि तुम्हारी बोलेरो गाड़ी से डीजल चोरी का कार्य होता है।
गाड़ी को थाने ले चलो जिस पर वह गाड़ी को लेकर थाने के लिए निकला था. तभी रास्ते में ASI ने वाहन को कार्रवाई से बचाने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की. शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आज 10 हजार रुपये की पहली किस्त लेते ही एएसआई मनोज मिश्रा को रंगे हाथों पकड़ लिया. ASI के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है. बता दें कि प्रदेश में पिछले 7 महीनों में पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह छठी ट्रैप कार्रवाई है. कोरबा में हुई यह कार्रवाई दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।
Tagsकोरबा रिश्वत कांडACB कार्रवाईASI मनोज मिश्रा गिरफ्तारहरदीबाजार थाना रिश्वतKorba bribery caseACB actionASI Manoj Mishra arrestedHardi Bazaar police station bribeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





