छत्तीसगढ़

D कंपनी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में चल रही B कंपनी

Nilmani Pal
30 Jan 2026 11:49 AM IST
D कंपनी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में चल रही B कंपनी
x

छत्तीसगढ़ के सभी फॉर्म हाउस, रिसॉर्ट, होटल और आउटर सिटी में किराये के मकान नेटवर्क से जुड़े

सटोरियों की दिवाली वल्र्ड कप फरवरी से

पूरे देश के खाईवाल छत्तीसगढ़ में आईपीएल 2026 के लिए बना हब

सबसे सस्ता इंटरनेट और सट्टा लाइन छत्तीसगढ़ को मिलती है इसी वजह से पूरे भारत के अलावा दुनिया के बड़े सट्टा माफिया का नेटवर्क रायपुर से संचालित होगा

छुटभैय्या कांग्रेस नेताओं का पुरा संरक्षण का पुख्ता सबूत पूरे प्रदेश में

लजग्जरी और 5 स्टार होटल-मोटल, रिसार्ट, ग्रामीण अंचलों में फैले फार्म हाउस बने प्रमुख अड्डा

रायपुर (जसेरि)। डी कंपनी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में बी कंपनी की शुरुआत 2018 में कांग्रेस सरकार के आते ही शुरू कर दी गई थी। साइकिल चलाने वाला छोटा मामूली सा काम करने वाला है बड़ा खाईवाल बन जाता है। कांग्रेस के तत्कालीन विधायकों और समर्थकों के साथ मिलकर अपना गेंग बनाता है और गेंग जो बाद में भी D कंपनी की तर्ज में B कंपनी बन जाती है। क्रिकेट सट्टे का सीजऩ शुरू होने वाला है वल्र्ड कप शुरू फरवरी में शुरुआत में उसके बाद IPL का टूर्नामेंट जो क्रिकेट सट्टे का पूरे साल के बाद सबसे बड़ा आयोजन होता है सटोरियों ने पूरी तैयारी कर रखी है छत्तीसगढ़ के सभी फॉर्म हाउस रिसॉर्ट होटल और आउटर सिटी में किराये के मकान उसमें इंटरनेट लाइन लिया गया । ऑनलाइन सट्टा की लाइन यह बताने के लिए काफी है, सट्टा खाईवाल क्रिकेटरों ने तो तैयारी पूरी कर ली। क्रिकेट सट्टा माफियों ने तैयारी पूरी कर ली है। अब देखना है कि छत्तीसगढ़ पुलिस कितनी तैयार है और मज़बूती से खड़ी है। इसी सिलसिले में शहर के पहले पुलिस कमिशनर ने सभी तरह के अपराधों को रोकने के लिए अपने अधीनस्थ एसीपी के क्षेत्र में आने वाले थाना क्षेत्र में कड़े निर्देश जारी किए है।

प्रदेश के सभी फॉर्म हाउस के रिसोर्ट कांग्रेस नेता के गुर्गो और खाईवालों ने बुक कर रखा : पूरे छत्तीसगढ़ में राजिम, अभनपुर, आरग, चारमा, धमतरी, केसकाल, कोण्डागांव, जगदलपुर, बालोद, बिलासपुर, भाटापारा, तिल्दा, खरोरा, मुंगेली, बेमेतरा, कवर्धा, राजनांदगांव, भिलाई, अहिवारा, कोरबा, रायगढ़, सूरजपुर, चिरमिरी, दुर्ग, चरोदा, सरायपाली, बसना, सारंगढ़, बलौदाबाजार के सभी फ़ॉर्म हाउस के रिसोर्ट कांग्रेस नेता के गुर्गो और खाईवालों के चमचों ने बुक कर रखा है । कांग्रेस के अधिकांश पार्षद और कुछ नेताओं ने मिलकर अपने संरक्षण में हज़ारों फ़ार्महाउस होटलों, रिसोर्ट बुक करा रखे और ये कपोल कल्पित ख़बर नहीं है पक्की ख़बर और पक्के रिसोर्सेस से ख़बर आयी है। इतना बड़ा नेटवर्क और बेख़ौफ़ होकर पूरे देश के खाईवाल छत्तीसगढ़ में डेरा डाले है किसके भरोसे । कौनसा सिस्टम काम कर रहा है, कौन इनको संरक्षण दे रहा है इसकी जाँच अति आवश्यक है।

छह हज़ार करोड़ का व्यापार रायपुर और छत्तीसगढ़ से : सूत्र बताते हैं कि वर्ल्ड कप में छह हज़ार करोड़ का व्यापार रायपुर और छत्तीसगढ़ से किया जाएगा। IPL 2026 का सट्टे का कारोबार लगभग आठ हज़ार करोड़ के उस पार छत्तीसगढ़ प्रांत से होने की संभावना बतायी गई है। अधिकांश सटोरियों ने अपना पैसा चाँदी में लगाकर करोड़ों की कमाई की है । इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है इस बार वर्ल्ड कप और IPL में सट्टे के कारोबार में बढ़ोतरी होने की पूर्ण संभावना है। ऑनलाइन सट्टे के 45 हज़ार ऑनलाइन सट्टे की लाइन छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने में कार्यरत है। सिस्टम के साथ सेटिंग को कौन रोकेगा। इतने बड़े पैमाने पर सट्टे का ऑनलाइन खुलेआम अवैध ग़ैर क़ानूनी सट्टा का धंधा शहर के कई इलाके में चल रहा है। जैसे कटोरा तालाब, राजेन्द्र नगर, अमलीडीह, महावीर नगर, लक्ष्मीनगर, माना, टेमरी, VIP रोड, धरमपुरा, तेलीबांधा, तेलंघानी नाका, गुढिय़ारी, गोगाव, समता कॉलोनी, कुकुरबेड़ा, सुंदर नगर, संतोषी नगर और आधी राजधानी के क्षेत्र में भी लगभग छह हज़ार से ज़्यादा क्रिकेट के ऑनलाइन सट्टे की लाइन कार्यरत है। साइबर पुलिस सुगमता से जांच करे और ईमानदारी से सट्टे के एक-एक लाइन की जांच कर स पूर्ण मामले की ख़ुलासा करने की जरुरत है।

अभी तो सिर्फ खेल शुरू हुआ है आगे वर्ल्ड कप क्रिकेट उसके बाद IPL का टूर्नामेंट होगा जिसमें गुड्डू, बाबू , आशु, अनिल, शिबू, शेखर, असलम, अनीस, और अनिल आलू जैसे बड़े खाईवाल जो क्रिकेट सट्टे के अजग़र सेठ जुड़े है। पुलिस को अभी इनको पकड़ना बाक़ी है। पुलिस की ईमानदारी और कर्तव्य पालन ड्यूटी इस वर्ल्ड कप और IPL क्रिकेट टूर्नामेंट के आते ही उजागर होने वाली है।

Next Story
null