छत्तीसगढ़

B कंपनी दिन प्रतिदिन करोड़ों के सट्टे का कारोबार

Nil dhankar
29 Jan 2026 11:57 AM IST
B कंपनी दिन प्रतिदिन करोड़ों के सट्टे का कारोबार
x

पठान ब्रदर्स क्रिकेट सट्टा के मास्टर माइंड अनेक

आनलाइन क्रिकेट सट्टा को कांग्रेस के नेता संरक्षण देकर अपना उल्लू सीधा कर रहे

रायपुर (जसेरि)। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में पठान ब्रदर्स क्रिकेट सट्टा का मास्टर माइंड है। 2018 से 2023 तक कांग्रेस सरकार के समय खुलकर क्रिकेट सट्टे का कारोबार करने की छूट मिलने के साथ इनके काले कारोबार को बी कंपनी का नाम भी दिया गया। सट्टे के काले कारोबार के जाना पहचाना नाम पठान ब्रदर्स जिसको पुलिस और क़ानून से भी डर नहीं लगता । बी कंपनी दिन प्रतिदिन करोड़ों के सट्टे व्यापार में परदे के पीछे बैठे कुछ कांग्रेस के नेताओ्ं ने संरक्षण दे कर अपना उल्लू सीधा करता रहा। मजेदार बात ये है कि पठान भाइयों का खुला चैलेंज क्राइम स्क्वाड,साइबर क्राइम ब्रांच या जि़ले का कोई भी पुलिस अधिकारी हमको पकड़ नहीं सकता। हमारे नेटवर्क को कोई बंद करा ही नहीं सकता है। इमरान और शेख इकरार आसू, अतुल को पकड़ा मुश्किल ही नहूीं नामुमकिन भी है। क्योंकि क्षेत्र के विधायक क्राइम ब्रांच थाना पुलिस, ,साइबर यूनिट, सहित छोटे बड़े सभी नेता से सीधा लेनदेन और सेटिंग का बात खुलेआम यह भी बी कंपनी के गुर्गे लोग क्षेत्र में खुले आम सार्वजनिक जगह में करते है।

जानकारों की माने तो बाबू पठान औऱ उसके भाई के देश विदेस के बड़े क्रिकेट सट्टा खाईवाल से सीधा संपर्क है। पिछले 5-6 सालों से छत्तीसगढ़ में चले सट्टा का ये दोनों भाई .ही मास्टर माइंड है। इसका नेटवर्क इतना तगड़ा है कि पुलिस की हर गोपनीय कार्रवाई एक -एक रिपोर्ट बाबू पठान तक पहुंच जाता है। जिसके बल पर पुलिस को हर बार चकमा देकर बच निकलते है। यही पर पुलिस फेल हो जाती है। आखिर कौन है जो पुलिस विभाग में रहकर पुलिस की गोपनीय रिपोर्ट लीक होकर पठान भाइयों के गुर्गों तक पहुंच जाती है जिसके कारण पुिलस पिछले पांच सालों से पाठान ब्पदर्स को पकडऩे की योजना तो बनाती है पर हर बार की तरह फेल हो जाती है। इसका सीधा फायदा पठान ब्रदर्स के कारोबार में दिखाई दे रहा है। आज पूरी छत्तीसगढ़ सट्टा की जद में आ चुका है। पुलिस के लाख चाहने के बाद पुलिस कार्रवाई तो करना चाहती है पर कोई मुखबिरी कर पुलिस की काम में दखलअंदाजी कर रहा है। पुलिस अब पठान ब्रदर्स के साम्राज्य खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है। पठान ब्रदर्स के काले कारोबार का जल्द ही सूपड़ा साफ होना माना जा रहा है। पुलिस कमिश्नरी लागू होने के साथ ही पठान ब्रदर्स खास लोग अब पठान से मिलने वाले नजराने से मुक्त होना चाह रहे है। क्योंकि पुलिस कमिस्नरी में पुलिस अधिकारी सीधे कमिस्नर के प्रति जवाबदेह है औऱ पुलिस को नए परिवेश में अपराध के साथ नशा मुक्त रायपुर जिला बनाना है। अब इश पर कमिस्नर साहब के निर्देश पर कार्ययोजना तैयार हो रही है ताकि क्रिकेट सट्टा से जुड़ा कोई भी श स बच नहीं पाए ।

एसीपी राहुल देव शर्मा के संज्ञान में मामला आते ही तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं जनता से रिश्ता के रिपोर्टर से संपूर्ण जानकारी सरस्वती नगर थाना टीआई ने ली।

Next Story
null