छत्तीसगढ़
आयुष विभाग ने जिला कार्यालय परिसर में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Shantanu Roy
10 March 2025 11:41 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर आज जिला कार्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने भी शिविर में सेहत की जांच कराई। आयुष विभाग द्वारा यह स्वास्थ्य कैंप खासकर हृदय रोगियों की पहचान को लेकर लगाया गया। अधिकारी-कर्मचारी के साथ जनदर्शन में आए ग्रामीणों सहित कलेक्ट्रेट आए विभिन्न लोगों की निःशुल्क जांच यहां की गई। शिविर में 175 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयाों का भी वितरण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आयुष विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों की सेवाएं सराहनीय रही।
लोगों को आवश्यकता अनुसार निः शुल्क दवाइयां और चिकित्सा परामर्श भी दिया गया। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना ने भी स्वास्थ्य जांच कराई। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एनपीसीडीसीएस प्रोग्राम के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा ज़िला आयुष अधिकारी डॉ यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। लोगों को स्वस्थ जीवन हेतु आवश्यक दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार विहार की जानकारी प्रदान की गई। आयुष विभाग से डॉ. निशांत कौशिक, डॉ. अनिल कुमार सोनी, डॉ. ओंकार सिंह राजपूत, डॉ. रश्मि श्रीवास, डॉ. विजया कश्यप, फार्मासिट बहोरन यादव, श्यामकुमार मारावी, मोहन टंडन, औषधालय सेवक ओमप्रकाश मित्रा, मनिराम यादव, संदीप साहू ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi new
Next Story





