छत्तीसगढ़

कुम्हारी ब्रिज के पास ऑटो पलटा, चालक घायल

Nil dhankar
19 Jun 2026 1:51 PM IST
कुम्हारी ब्रिज के पास ऑटो पलटा, चालक घायल
x

दुर्ग। दुर्ग-कुम्हारी ब्रिज के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। फिलहाल चालक की स्थिति के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भूपेश बघेल ने हादसे को लेकर किया पोस्ट

आज रायपुर आते समय रास्ते में कुम्हारी ब्रिज के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे चालक को चोट भी पहुंची है। इस दौरान हमने वहाँ रुककर चालक को पेट्रोलिंग के ज़रिये उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। ऑटो चालक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।



Next Story