छत्तीसगढ़
ऑडिट रिपोर्ट में खुला राज: होटल संचालक को 28.16 लाख का फटका, दो अकाउंटेंट पर FIR
jantaserishta.com
28 Sept 2026 10:37 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: रायपुर के तेलीबांधा थानाक्षेत्र के फुंडहर स्थित ट्यूलीप एरिना होटल के दो अकाउंटेंट पर कंपनी के बैंक खाते से 28.16 लाख रुपए का अनधिकृत ट्रांसफर करने का आरोप लगा है।ऑडिट के दौरान वित्तीय गड़बड़ी सामने आने के बाद होटल के ऑपरेशन मैनेजर संजीव कुमार ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीनियर अकाउंटेंट हिमांशु त्रिपाठी और जूनियर अकाउंटेंट नजीप जांगड़े के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के मुताबिक, दोनों आरोपी कंपनी के बैंक खाते से भुगतान करने के लिए अधिकृत थे। आरोप है कि इसी अधिकार का फायदा उठाकर कंपनी के खाते से अपने और अन्य लोगों से जुड़े बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई। होटल के लेजर में इन लेन-देन को अलग-अलग व्यक्तियों और फर्मों को किए गए भुगतान के रूप में दर्ज किया गया।
शिकायत के अनुसार, सीनियर अकाउंटेंट हिमांशु त्रिपाठी पर करीब 22.34 लाख रुपए और जूनियर अकाउंटेंट नजीप जांगड़े पर 5.81 लाख रुपए के अनधिकृत ट्रांसफर का आरोप है। पुलिस अब इन लेन-देन से जुड़े बैंक खातों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
शिकायत में होटल की कैश बिलिंग से मिली रकम अपने पास रखने और उसे यूपीआई भुगतान के तौर पर रिकॉर्ड में दिखाने का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा कथित गड़बड़ी छिपाने के लिए लेखा रिकॉर्ड, कंप्यूटर सिस्टम, सॉफ्टवेयर और ई-मेल में छेड़छाड़ किए जाने की बात भी सामने आई है।
तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक ट्रांजेक्शन, अकाउंटिंग रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कथित तौर पर ट्रांसफर की गई रकम किन खातों में गई और उसका इस्तेमाल किस तरह किया गया।
Tagsट्यूलीप एरिना होटलतेलीबांधा थानारायपुर न्यूज़Tulip Arena HotelTelibandha Police StationRaipur News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





