छत्तीसगढ़

किरंदुल में ट्रेन पकड़ने वाले सावधान! नहीं आएगी यात्री ट्रेनें

Nilmani Pal
28 Dec 2025 4:12 PM IST
किरंदुल में ट्रेन पकड़ने वाले सावधान! नहीं आएगी यात्री ट्रेनें
x

रायपुर। ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर काम चल रहा है। इस वजह से किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसिंजर ट्रेन को 10 दिनों के लिए शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इन 2 ट्रेनों का अंतिम स्टॉपेज दंतेवाड़ा ही होगा।

यहां से आगे किरंदुल नहीं जाएंगी। दंतेवाड़ा से ही ट्रेन विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी। दरअसल, वाल्टेयर डिवीजन ने ट्रेनों के शॉर्ट टर्मिनेट होने की जानकारी दी है। अफसरों का कहना है कि सुरक्षा संबंधी कार्य की वजह से दंतेवाड़ा के आगे किरंदुल तक ट्रेनों की आवाजाही पर ब्रेक लगा है। उन्होंने कहा कि, विशाखापट्टनम से किरंदुल तक चलने वाली ट्रेन संख्या. 58501 विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसिंजर ट्रेन आज 28 दिसंबर से 2 जनवरी और 4, 6, 7, 8 और 10 जनवरी को शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी। ये ट्रेन विशाखापट्टन से दंतेवाड़ा आएगी आगे किरंदुल। नहीं जाएगी।

इसी तरह किरंदुल से विशाखापट्टनम तक चलने वाली ट्रेन संख्या 58502 किरंदुल विशाखापट्टनम पैसिंजर ट्रेन 29 दिसंबर से 2 दिसंबर और 4, 6, 7, 8, 9 और 11 दिसंबर को शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी। ये ट्रेन किरंदुल की बजाए दंतेवाड़ा से विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी।

Next Story
null