छत्तीसगढ़

शासकीय कॉलोनी में चोरी का प्रयास, युवक रंगे हाथ पकड़ा गया

Shantanu Roy
21 May 2026 10:48 PM IST
शासकीय कॉलोनी में चोरी का प्रयास, युवक रंगे हाथ पकड़ा गया
x
छग
Dhamtari. धमतरी। Deopur GAD residential colony में देर रात चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है, जहां एक युवक को कार चोरी की कोशिश करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। कॉलोनी के लोगों ने उसे घेरकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह कुछ दिनों से घर से बाहर घूम रहा था। घटना Sihawa police station थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवपुर स्थित शासकीय आवासीय कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार, देर रात कॉलोनी के लोगों ने एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। वह काफी देर तक कॉलोनी में इधर-उधर टहलता रहा, जिससे लोगों को शक हुआ।
इसके बाद युवक ने कॉलोनी में खड़ी एक कार का गेट खोलने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि वह पूरी तैयारी के साथ आया था और उसने हाथों में दस्ताने पहन रखे थे। उसने स्कूटी की चाबी से कार का लॉक खोलने की कोशिश की और इसमें वह सफल भी हो गया। इसके बाद वह कार को स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी स्कूटी की चाबी कार के लॉक में फंसकर टूट गई, जिससे वह वहीं फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। इसी बीच कार मालिक मौके पर पहुंच गया और उसने युवक को पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और युवक को घेर लिया।
लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है और वह पिछले कुछ दिनों से अपने घर से गायब था। युवक आसपास के ही किसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद कॉलोनी के निवासियों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कॉलोनी में न तो पर्याप्त बाउंड्री वॉल है और न ही नियमित पुलिस गश्त होती है। ऐसे में शासकीय कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनी भी सुरक्षित नहीं है।
कॉलोनी में कुल 44 आवासीय ब्लॉक हैं, जहां शासकीय कर्मचारी परिवारों के साथ रहते हैं। इस तरह की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कॉलोनी में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। अधिकारी यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि युवक की मंशा क्या थी और वह पहले भी ऐसी किसी गतिविधि में शामिल रहा है या नहीं।
Tagsधमतरी चोरी प्रयासदेवपुर कॉलोनी घटनासिहावा थानाकार चोरी युवक गिरफ्तारशासकीय कॉलोनी सुरक्षामानसिक रूप से अस्वस्थ युवकछत्तीसगढ़ अपराधDhamtari theft attemptDevpur Colony incidentSihawa police stationcar theft youth arrestedgovernment colony securitymentally ill youthChhattisgarh crimeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story