ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास, बिलासपुर में 5 बदमाश अरेस्ट

बिलासपुर। जिले के बेलतरा ग्रामीण बैंक व एटीएम में सेंधमारी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जरुरी पूछताछ के बाद ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में और भी अपराध दर्ज है। सेंधमारी करने वाले आदतन अपराधी है।
ग्रामीण बैंक में सेंधमारी करने में नाकामयाब होने के बाद पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की गहन पड़ताल की। दिख रहे संदेही को गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस को अपने मुखबिरों की सहायता लेनी पड़ी। मुखबिर से मिले महत्वपूर्ण जानकारी के बाद संदेही को पकड़कर पूछताछ शुरू की। सेंधमारी की परतें खुलने लगी। उसकी जानकारी के आधार पर चार और आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। सभी पांचों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

CCTV फुटेज में दिख रहे संदेहियों की पहचान के लिए पुलिस ने अपने मुखबीरों को लगा दिया था। संदेही की पहचान होने पर सुमेश कश्यप निवासी गिधौरी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपने 04 अन्य साथियों के साथ मिलकर बैंक में चोरी करने की नीयत से बैंक की दीवार में सेंध लगाना, लॉकर तथा एटीएम में तोड़फोड़ करना राउटर, स्टेबलाइजर को चोरी कर ले जाने की बात बताई। आरोपियों से चारी गई राउटर, स्टेबलाइजर व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, लोहे का धारदार गैंती, टॅगिया को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।