छत्तीसगढ़

भिलाई में थर्ड जेंडर की हत्या की कोशिश

Nilmani Pal
7 Jun 2026 2:51 PM IST
भिलाई में थर्ड जेंडर की हत्या की कोशिश
x

दुर्ग। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-6, ए-मार्केट के पास रहने वाली थर्ड जेंडर ‘रानी’ पर अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर पहले तकिए से रानी का मुंह दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की।

वहीं जब उसने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उसके गले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल हालत में रानी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

चाकूबाजी की दूसरी वारदात वैशाली नगर थाना क्षेत्र की है। इंदिरा गांधी कॉलेज के पास अटल आवास में बृजलाल मौर्य नामक युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा था। पार्टी के दौरान वहां मौजूद बृजलाल मौर्य और राजू विश्वनाथ पर तीन अज्ञात युवकों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक लहूलुहान हो गए। वारदात के बाद चीख-पुकार मचने पर आरोपी वहां से भाग निकले। घायलों को तुरंत सुपेला सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Next Story