छत्तीसगढ़

महिला वकील के घर चोरी का प्रयास, सामने आया CCTV फुटेज

Nil dhankar
26 Nov 2024 4:07 PM IST
महिला वकील के घर चोरी का प्रयास, सामने आया CCTV फुटेज
x
छग

दुर्ग। भिलाई में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अमृता कामेश्वर श्रीवास्तव के घर की एक युवक ने रेकी की है। युवक CCTV फुटेज में खिड़की खोलने की कोशिश करते दिख रहा है। महिला अधिवक्ता ने CCTV फुटेज को दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला के वॉट्सऐप नंबर और मेल पर CCTV फुटेज भेजा है।

अमृता कामेश्वर श्रीवास्तव लिखा कि वह अपने परिवार के साथ नोएडा 56 में ए-57 में रहती हैं। उनका एक घर स्मृति नगर जुनवानी स्थित चौहान ग्रीन वैली के अंदर डी-1 फ्लैट नंबर 41 सिक्स फ्लोर पर है। अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में बैठे बैठे सीसीटीवी फुटेज में देखा कि 24 नवंबर की दोपहर एक बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके फ्लैट पर आया था। लड़का फ्लैट की खिड़की खोलने की कोशिश कर रहा था, जब वह सफल नहीं हुआ चला गया। उन्होंने आशंका जताई है कि लड़का चोरी की नीयत से आया था।

महिला वकील का कहना है कि शहर में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। उन्हें चोरी से पहले सीसीटीवी फुटेज में एक लड़का उनके फ्लैट की रेकी करते दिख रहा है। इसलिए उन्होंने पुलिस को अलर्ट मैसेज भेजा है, जिससे की उनके घर की चोरी होने से बच सके।


Next Story