छत्तीसगढ़

कटरनुमा धारदार से हमला, कोरबा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

Nilmani Pal
8 Jun 2026 3:22 PM IST
कटरनुमा धारदार से हमला, कोरबा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
x
छग

कोरबा। पुरानी रंजिश के चलते युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ईश्वर बंजारे को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

यह घटना 04 जून 2026 को शाम करीब 06:40 बजे रामनगर, कोरबा में हुई। प्रकाश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पुत्र प्रदीप दास पर मोहल्ले में मौजूद ईश्वर बंजारे ने पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अपने पास रखे कटरनुमा धारदार हथियार से प्रदीप दास पर वार किया। हमले में प्रदीप दास को गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। घायल प्रदीप दास को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

प्रकाश की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 493/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 296 और 115(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद प्रकरण में धारा 118(1) BNS भी जोड़ी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र की टीम ने आरोपी ईश्वर बंजारे (21, निवासी रामनगर, कोरबा) की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।

Next Story