छत्तीसगढ़

दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री पर हमला करने वाले दो अरेस्ट

Nilmani Pal
17 Jun 2026 2:52 PM IST
दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री पर हमला करने वाले दो अरेस्ट
x
छग

कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विश्वेश्वर पटेल पर हमला करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना कवर्धा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, विश्वेश्वर पटेल जिला मुख्यालय कवर्धा से अपने गृह ग्राम रोहरा लौट रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत दो युवकों की बाइक उनकी कार के पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद आरोपियों ने कार को रोक लिया और जमकर गाली-गलौच तथा हंगामा करने लगे।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने विश्वेश्वर पटेल पर हमला करने की नीयत से पत्थर भी उठा लिए, और अश्लील गालियां भी दी। जिससे कुछ समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

Next Story